Thursday, December 11, 2025

आकाशीय बिजली की चपेट मे महिला पंच की दर्दनाक मौत

Must Read

रायगढ़। प्रकृति का क्रोध कभी-कभी जीवन की सबसे शांत पलों को भी त्रासदी में बदल देता है। कुछ ऐसा ही हृदयविदारक दृश्य रायगढ़ जिले के कापु ब्लॉक के ग्राम मेंडरीढाप में देखने को मिला, जब आसमानी बिजली ने एक महिला की जीवनलीला समाप्त कर दी।
ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार आज गुरुवार की दोपहर लगभग 3रू30 बजे, ग्राम की निवासी कौशल्या माझी पति गुड्डू मांझी जो कापु पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 की पंच भी थी। आज अपने पति गुड्डू माझी के साथ खेत में धान की कटाई कर रही थी, उसी समय अचानक से मौसम ने करवट बदल ली। और आसमान में बिजली कि चमक के साथ तेजी से बारिश होने लगी । अकाशीय बिजली की गरज चमक देख खेत में काम कर रही कौशल्या माझी सहित चार लोग काम छोड़ सिर पर लकड़ी का गट्ठा लेकर वापस घर के लिए निकल पड़े।
रास्ते में महुआ के पेड़ के पास पहुँचे थे उसी समय अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कौशल्या माझी के ऊपर गिर गई। और वहीं बिजली की तीव्र चपेट से कौशल्या माझी की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि अन्य तीन लोग हल्के चपेट में आने के कारण अचेत हो गए थे । कुछ समय बाद जब साथी महिलाओं को होश आया तो उन्होंने कौशल्या को मृत अवस्था में पाया। घटना की सूचना तुरंत कापु थाना को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कापु अस्पताल पहुँचाया, जहाँ पोस्टमार्टम कर शव को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। कौशल्या माझी का जाना पंचायत के लिए अपूरणीय क्षति मानी जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This