रायगढ़। बुधवार की सुबह ईट भट्ठा में काम करने वाली महिला की लाश मिलने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को अस्पताल भेजते हुए जांच में जुट गई है। उक्त मामला लैलंूगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झारमुड़ा गांव की रहने वाली महिला शारदा मांझी 42 साल अपने पति बिसाहू मांझी के साथ बीते कुछ माह से सलखिया गांव में स्थित एक ईट भट्ठे में काम करते आ रहे थे। बताया जा रहा है कि कल दोपहर दोनों पति-पत्नी खेत की तरफ गए हुए थे जहां रास्ते में महिला का पति किसी काम के सिलसिले में रूक गया था और उसकी पत्नी शारदा अकेले ही ईट भट्ठा चली गई थी, इसी जब महिला का पति भी जब ईट भट्ठा पहुंचा तो उसने देखा कि भट्ठे के पास ही एक गड्ढे में उसकी पत्नी औंधे मुंह पड़ी हुई थी। जिसके बाद उसने आसपास के ग्रामीणो को इसकी जानकारी दी।
महिला की मौत की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची जहां प्रारंभिक जांच में पाया गया कि महिला के पीठ, हाथ के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले। जिससे आशंका जताई जा रही है अज्ञात शख्स ने महिला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए मृतका के पति के अलावा गांव के अन्य ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के इस वारदात का जल्द से जल्द खुलासा किया जा सके।
ईट भट्ठे में काम करने वाली महिला की मिली लाश हत्या की आशंका, मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का
Must Read