Saturday, December 13, 2025

ऐतिहासिक धरोहर भारत कूप को सहेजने के लिए प्रतिबद्ध शहर सरकार – जीवर्धन चैहान 22 लाख की राशि से संवरेगा भरत कूप पुराना ढांचा यथावत रखते हुए किया जाएगा सौंदर्यीकरण

Must Read

रायगढ़। शहर की ऐतिहासिक धरोहर भरत कूप को संवारने के लिए शहर सरकार ने विधिवत भूमिपूजन किया गया। जीवर्धन महापौर ने भरत कूप को 22 लाख रुपए से संवारे जाने की जानकारी देते हुए कहा शहर की ऐतिहासिक धरोहर जनता की आस्था से जुड़े हुए है और इसे सहेजने के लिए शहर सरकार प्रतिबद्ध है।
भरत कूप को संवारने के लिए महापौर जीवर्धन द्वारा किए आगे भूमिपूजन के दौरान सभापति डिग्रीलाल साहू  नगर निगम आयुक्त ब्रजेश सिंह क्षत्रिय की मौजूदगी रही। शक्ति गुड़ी चैक रायगढ़ शहर का हृदय स्थल माना जाता है। यहां स्थित भरत कुएं में पूजा के नजरिए से बहुत से कुओं का पानी संचय किया गया है। पुत्र प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होने पर महिलाएं भरत कूप का पूजन  करने आती है। भरत कूप के समीप ही पुरातन शिवालय मौजूद मंदिर में स्थापित है यहां से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। ऐतिहासिक स्थलों को सहेजने का कार्य शुरू किया गया है जिसके तहत भरत कूप को 22 लाख रूपये की लागत से संवारा जाएगा। लोगों की आस्था जुड़ी होने की वजह से पुराने ढांचे को यथावत रखने का निर्णय लिया गया है।
भरत कूप  का रंग – रोगन लाइटिंग पेंटिंग जैसे कार्य कर इसे संवारा जाएगा। साथ साथ बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी। सौंदर्यीकरण के पश्चात भरत कूप  एक नये रूप में सामने आएगा। साथ ही शिव मंदिर का भी कायाकल्प किया जाएगा। भरत कूप प्रांगड़ के साथ साथ मंदिर परिसर का रंग रोगन एवं आवश्यकतानुसार  मार्बल भी लगाया जाएगा। मंदिर  के सामने सड़क के डिवाइडर में लाइटिंग एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया जायेगा । भूमि पूजन के दौरान एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल,पंकज कंकरवाल,अशोक यादव,पूनम सोलंकी,मुक्तिनाथ बबुआ,त्रिवेणी ड़हरे, अमित शर्मा, आनंद भगत सहित  वार्ड पार्षद विकास ठेठवार ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, कमल शर्मा एवं  निगम के अधिकारियों की मौजूदगी रही।

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This