Monday, December 15, 2025

ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर छाल में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारो से गुंजता रहा पूरा इलाका

Must Read

रायगढ़। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का जोश शनिवार को छाल क्षेत्र में भी देखने को मिला। अदम्य साहस और शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा छाल थाना से निकाली गई। हर हाथ में तिरंगा था। मुट्ठीबंद हाथ उठते और जोशीली आवाज में भारत माता के जयकारे गूंज उठते। यात्रा में शामिल हर कोई जोश में दिखाई दे रहा था।
भारतीय सेना के अदम्य साहस और ऑपरेशन सिंदूर की गौरवमयी सफलता के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें महिला, पुरूष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। छाल क्षेत्र में शनिवार को आपरेशन सिंदूर की सफलता पर छाल में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा छाल थाना से प्रारंभ होते हुए नवापारा बस्ती से होते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरूष, बच्चे युवा शामिल थे जो देशभक्ति गीतों की धुन पर कदम से कदम मिलाकर हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे।
तिरंगा यात्रा की अगुवाई कर रहे छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा न केवल सैनिकों के सम्मान के लिये है बल्कि एकता का प्रतीक है। जब भी देश और मातृभूमि की बात आती है तब-तब पूरे भारत का हर नागरिक तन-मन धन से एकजुट होकर खड़े मिलते हैं।

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This