Saturday, December 13, 2025

जमुनाईन चैक पर मारपीट का एक आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास और बलवा की धाराओं में भेजा जेल

Must Read

रायगढ़। रायगढ़ के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 24 मई की रात जमुनाईन चैक के पास युवकों के बीच हुए झगड़ा-विवाद मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी सज्जी फिलिप को गिरफ्तार कर उसे हत्या के प्रयास, बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिमांड पर भेजा है।
घटना की सूचना पुलिस को बसंत दास (48 वर्ष) ने दी, जिसने बताया कि 24 मई की रात करीब 11ः30 बजे उसके मित्र चंद्रजीत सिंह ने फोन पर बताया कि आमंत्रण होटल के सामने जमुनाईन चैक के पास झगड़ा हो गया है। बसंत दास जब राजेन्द्र ठाकुर और शिव पांडे के साथ वहां पहुंचा तो देखा कि कुछ युवक चंद्रजीत सिंह से विवाद कर रहे थे। बीच-बचाव के प्रयास में बसंत दास को भी गालियां दी गईं और तभी एक युवक ने उस पर रॉड से हमला कर दिया, जो उसकी आंख के ऊपर लगा। वहां मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह स्थिति संभाली।
जांच में रॉड से हमला करने वाले युवक की पहचान सज्जी फिलिप निवासी लोचननगर के रूप में हुई। साथ ही मारपीट में सुमित इजारदादर निवासी विजयपुर, गौरव साहू और हर्षदीप सिंह निवासी बेलादुला के नाम भी सामने आए। पुलिस ने घटना के संबंध में अपराध क्रमांक 216ध्2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (ठछै) की धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। बाद में सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में हत्या के प्रयास व बलवा की धाराएं 109(1), 190, 190(2), 190(3) ठछै जोड़ी गईं।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर सज्जी फिलिप (24 वर्ष), निवासी लोचननगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This