Saturday, July 12, 2025

झोपड़ीपारा विवाद में पांच युवक भेजे गए जेल जूटमिल पुलिस की कार्रवाई

Must Read

रायगढ़। कल रात झोपड़ीपारा जूटमिल में रहने वाले प्रवीण चैहान और उसके पड़ोसी महेश्वरी दास महंत के बीच खाना बनाने को लेकर हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस को मौके पर पता चला कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही मनमुटाव था। जब पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो वे और ज्यादा उग्र हो गए और झगड़ा करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया और धारा 170ध्126, 135(3) के तहत मामला दर्ज कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद जूटमिल पुलिस ने प्रवीण चैहान, उसके तीन भाइयों और महेश्वरी दास महंत को जेल दाखिल कर दिया।

- Advertisement -
Latest News

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय, जानें

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में...

More Articles Like This