Friday, February 14, 2025

नकी नोनी के वार्ड में मेयर प्रत्याशी जानकी को मिल रहा भरपूर आशीर्वाद जन संपर्क में घरों से निकलकर महिलाएं आ रही सामने

Must Read

रायगढ़। शहर सरकार बनाने के लिये कांगे्रस की ओर से महापौर पद की प्रत्याशी जानकी काटजू को विभिन्न वार्डो में महिला मंडलों का काफी बेहतर सहयोग मिल रहा है। इस पद के लिये एकमात्र महिला प्रत्याशी होनें के कारण महिला शक्ति इसके स्वागत के लिये स्वयमेव सामने आ रही है।
इसी क्रम में जानकी काटजू ने आज शहर के वार्ड क्रमांक 5,6,7,8,9 व 10 में डोर टू डोर जन संपर्क किया। जानकी काटजू के जनसंपर्क के दौरान यह दृश्य देखने को मिल रहा है कि अन्य दलों व निर्दलीय महापौर पद के प्रत्याशियों के जन संपर्क के दौरान जहां घरों से पुरूष निकलकर प्रत्याशी से मिलने की औपचारिकता पूरी कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर मेयर पद की एकमात्र महिला प्रत्याशी होनें का लाभ जानकी काटजू को शहर के विभिन्न वार्डो में और खासकर पूर्व कांगे्रस पार्षदों वाले वार्डो में भरपूर रूप से मिल रहा है। उनके जन संपर्क के दौरान बड़ी संख्या में घर की महिलाएं तथा सड़क पर महिलाओं का समूह निकलकर उनका स्वागत कर रहा है और जानकी को अपना आशीर्वाद देकर जीत के लिये ये महिलाएं आश्वस्त भी कर रही हैं। विभिन्न वार्डो में जन संपर्क के दौरान महिला शक्ति के इस समर्थन के चलते जानकी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

Latest News

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय छात्र संघ के पदाधिकारियों ने ली पद व संन्निष्ठा की शपथ

रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय रायपुर के छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न...

More Articles Like This