Thursday, October 16, 2025

पुराने विवाद को लेकर युवक पर हमला, हुआ एफआईआर

Must Read

रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र में एक युवक पर चार लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। यह हमला जेल में हुए पुराने विवाद को लेकर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला?
पीड़ित प्रेम सारथी, जो रोजी-मजदूरी करता है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पहले निगम कॉलोनी में रहता था और हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा है। जेल में रहने के दौरान उसका विवाद विकास चैहान, मार्शल यादव, विकास वैद्य और लादेन यादव से हुआ था।
कैसे हुआ हमला?
प्रेम सारथी के अनुसार, 8 मार्च 2025 को दोपहर करीब 4रू30 बजे वह अपने साथी विक्की चैधरी के साथ जूटमिल मटन मार्केट बस स्टैंड के पास बैठा था। तभी चारों आरोपी वहां पहुंचे और जेल के पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद सभी ने मिलकर हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान विकास चैहान ने शराब की बोतल से प्रेम सारथी के सिर पर वार कर दिया, जबकि मार्शल यादव ने धारदार हथियार से उसके बाएं हाथ पर हमला कर दिया। लादेन और विकास वैद्य ने भी उसे पीटा, जिससे उसकी पीठ और कमर में चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़ित की शिकायत पर जूटमिल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने जेलों में बढ़ती भीड़ पर जताई चिंता, राज्य सरकार और जेल डीजी को दिए निर्देश

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य की जेलों में बढ़ती भीड़ और कल्याण अधिकारियों की कमी पर गंभीर चिंता...

More Articles Like This