Friday, February 14, 2025

आशीष, अशोक, दीपमाला, कौशलेष, नब्बू, पंकज, पूनम, शरद, सूरज, त्रिवेणी, अंशु जेपीजी भाजपा वार्ड प्रत्याशियों की पहली लिस्ट की जारी पूर्व पार्षद डिग्री साहू, कौशलेष, पंकज, पूनम, आशीष, हरि, नब्बू, सुमित्रा, त्रिवेणी, मुक्तिनाथ को इस बार भी मिली टिकट शेष 6 प्रत्याशियों की घोषणा होगी आज

Must Read

रायगढ़। भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दिवान ने रायगढ़ नगर निगम के पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई पूर्व पार्षदों सहित कुल 42 वार्डो के लिये भाजपा के प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ नगर निगम में शहर सरकार बनाने के लिये कांगे्रस भाजपा दोनों ही दलों ने महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के लिये कवायद शुरू हो चुकी है। भाजपा ने कई दिनों तक मंथन के बाद आखिरकार रायगढ़ निगम के 42 वार्डो के लिये अपनी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है जिनमें पूर्व पार्षद डिग्रीलाल साहू, सुमित्रा खोलू सारथी, नवाब उर्फ नब्बू खान, पूनम पटेल सोलंकी , शरद हरि शराफ, त्रिवेणी डहरे, सरिता राजेन्द्र ठाकुर, आशीष ताम्रकार, कौशलेष मिश्रा, मुक्तिनाथ प्रसाद बबूआ सहित 42 वाडो के लिये प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। जबकि शेष बचे 6 वार्डो के लिये एक से अधिक नाम का पैनल होनें के कारण कल रविवार शाम तक इसकी घोषणा होनें की संभावना जताई गई है।

Latest News

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय छात्र संघ के पदाधिकारियों ने ली पद व संन्निष्ठा की शपथ

रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय रायपुर के छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न...

More Articles Like This