Friday, February 14, 2025

बाईक अनियंत्रित होकर होटल में घुसी, एक युवक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

Must Read

रायगढ़/ लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक तेज़ रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर होटल में जा घुसी। इस घटना में बाईक पर सवार दो युवकों में से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है

घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंजारा के पास स्थित केशला मोड़ पर हुई। जानकारी के अनुसार, तेज़ रफ्तार बाईक होटल के अंदर घुस गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 को दी। लैलूंगा की डायल 112 की टीम ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक चिकनीपानी गांव के रहने वाले हैं। हादसे में मृतक की पहचान और घायलों की स्थिति के बारे में पुलिस जांच कर रही है।

Latest News

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का महाकुंभ आने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने जताया आभार

रायपुर, 13 फरवरी 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व...

More Articles Like This