Monday, December 15, 2025

बाड़ी देखने गये ग्रामीण पर हांथी ने किया हमला किसान की मौत

Must Read

रायगढ़। कल 13 मई को शावक हांथी की मौत की घटना सामने आने के बाद आज हांथी ने पानीखेत के जंगल मे किसान की मौत के घाट उतारने की जानकारी सामने आई है। घटना घरघोड़ा वन परिक्षेत्र की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार महेत्तर पिता डोकरी उम्र 40 वर्ष निवासी पानीखेत 14 मई की शाम को लगभग 6 बजे के आसपास खाजाखार मे बने अपने बाड़ी की तरफ घूमने गया था उसी समय महेत्तर और हांथी का आमना सामना होगा गया। जिसमे हांथी ने महेत्तर पर हमला कर दिया। हांथी के हमले मे महेत्तर का पैर और जाँघ दोनों बुरी तरह से टूट गया था। घायल अवस्था मे महेत्तर को घरघोड़ा हॉस्पिटल पहुंचाया गया। घायल की स्थिति गंभीर होने की वजह से महेत्तर की हॉस्पिटल मे उपचार के दौरान मौत होने की जानकारी मिली है
घरघोड़ा वन विभाग पुरे घटना की जानकारी पूंजीपथरा थाना को दे दी है पुलिस शव पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही करेगी

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This