Saturday, December 13, 2025

ब्लास्ट से गंभीर रूप से झुलसे 2 मजदूरों की मौत मां मनी प्लांट फर्नेस ब्लास्ट मामला, 4 लोग हुए थे घायल

Must Read

रायगढ़।  मां मनी प्लांट में हुए फर्नेस ब्लास्ट से बिहार के 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। 2 मजदूरों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था, रविवार को दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के मां मनी प्लांट है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात पूंजीपथरा स्थित मां मनी प्लांट में अचानक फर्नेस ब्लास्ट हुआ। इससे वहां क्रेन पर चढ़कर काम कर रहे बिहार क्षेत्र के रहने वाले रमानंद साहनी (32 साल), अनुज कुमार (35 साल), सुधीर कुमार (47 साल) और संजय श्रीवास्तव (52 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को पहले रायगढ़ अस्पताल लाया गया। यहां से रमानंद और अनुज को डॉक्टर ने रायपुर रेफर कर दिया। शुक्रवार की शाम रमानंद साहनी की मौत हो गई और शनिवार की देर रात अनुज कुमार ने भी दम तोड़ दिया। रामानंद बिहार के मुजफ्फरपुर और अनुज कुमार समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे।
घटना के बाद मामले की सूचना उनके परिजनों को दी गई। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद बिहार उनके गृह ग्राम भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि रमानंद क्रेन ऑपरेटर के रूप में पिछले दो सालों से प्लांट में काम कर रहा था। मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। इस संबंध में डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि मामले की सूचना उनके परिजनों को दी गई है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This