Wednesday, March 12, 2025

भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने सीएम साय का रोड शो आज शहरी क्षेत्र में जीवर्धन व भाजपा प्रत्याशियों को लाने मांगेगे जन आशीर्वाद

Must Read

रायगढ़। भाजपा के पक्ष में प्रचार करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार अपराह्न 1.30 बजे से शक्ति गुड़ी चैक से प्रारंभ होने वाले रोड शो में शामिल होंगे। शहर के मुख्य मार्ग से निकलने वाले इस रोड शो में छत्तीसगढ़ के  मुख्य मंत्री विष्णु देव साय वित्त मंत्री एवं विधायक रायगढ़ ओपी चैधरी,सांसद राधेश्याम राठिया,राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप के साथ भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चैहान मौजूद रहेंगे। शक्ति गुड़ी चैक से अपराह्न 1.30 बजे शुरू होने वाला रोड शो घड़ी चैक, हंडी चैक, सिटी कोतवाली,हटरी चैक, गद्दी चैक, सुभाष चैक,नगर निगम, ओवर ब्रिज,के बाजू से  रामनिवास चैक, संजीवनी परिसर से गोपी टॉकीज होते हुए शहीद चैक में खत्म होगा।
रोड शो में मौजूद  सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 48 वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों सहित भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चैहान के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। रोड शो वार्ड नंबर 14,15,16 से शुरू होकर वार्ड नंबर 17 से गुजरता हुआ वार्ड नंबर 19,20 में खत्म होगा। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए है। एक दिन पहले हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन  एवं रोड शो में मुख्यमंत्री के आगमन से कार्यकर्ता रिचार्ज हो गए है उत्साहित कार्यकर्ता एक जुट होकर निगम चुनाव में बड़ी जीत का कर रहे है और पूरा माहौल भाजपा मय हो गया है।

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य पर राम कुमारी चैहान का किया सम्मान

रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ जिले...

More Articles Like This