Monday, December 15, 2025

भाठनपाली में हनुमान मंदिर टूटने से फैला तनाव, पुलिस ने हालात को संभाला

Must Read

रायगढ़। रायगढ़ जिले के भाठनपाली गांव में सोमवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब ग्रामीणों ने वहां स्थित हनुमान मंदिर को क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने मंदिर तोड़े जाने के पीछे गांव में स्थित एक चर्च और वहां सभा कर रहे लोगों पर संदेह जताया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बजरंग दल सहित कुछ अन्य हिन्दू संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने विरोध स्वरूप चर्च की ओर भी बढ़ने की कोशिश की, लेकिन समय पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने मामले को गंभीरता से लिया और रायगढ़ शहर के सभी थाना प्रभारियों एवं सिटी एसपी आकाश शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया। वर्तमान में गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
ग्रामीणों ने हनुमान मंदिर के क्षतिग्रस्त होने को अपनी आस्था पर चोट बताया है और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कई लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो वे कानून अपने हाथ में लेने को मजबूर होंगे।
स्थिति नियंत्रण में, लेकिन तनाव बरकरार
फिलहाल गांव में शांति है, लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This