रायगढ़। केलो नदी के टट में चादमारी के स्मृतिवन के मध्य स्थित श्री मन कामेश्वर मंदिर में शिव लिंग स्थापित है। जिसमें आगामी 26 फरवरी दिन बुधवार को महाशिव रात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोले में सुबह 10 बजे रुद्राभिषेक किया जाएगा, होम, प्रसाद वितरण, कीर्तन, महा भंडारे का आयोजन प्रति वर्ष अनुसार किया जाएगा।
प्रतिवर्ष सैकड़ों की संख्या में शहरी व ग्रामीणों बच्चे, पुरुष, महिला, भक्तों जनों का इस पर्व में आना होता है। इस वर्ष भी सैकड़ों भक्तों को आमंत्रण पत्र व फेसबुक, व्हाट सेफ, स्टेटस, के माध्यम से सभी भक्तों जनों को स्नेहिल आमंत्रण दिया जा रहा है। सभी इष्ट मित्रों, भक्त जनों से निवेदन कि अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुँच कर पूर्ण के भागी बनें ओम नमः शिवाय !! यह आमंत्रण श्री मन कामेश्वर महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष नीलकंठ साहू ने दी है।
Must Read