रायगढ़। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र मे स्थित माँ मनी उद्योग ने बीती रात फर्नीश ब्लास्ट होने के कारण चार मजदूर बुरी तरह झुलसे गये है। जिसमे दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है दो मजदूरों को किया गया रायपुर रिफर वही दो मजदूर का जिंदल फोर्टिस अस्पताल में इलाज जारी है। पुरे मामले मे पूंजीपथरा पुलिस जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार घटना मे घायलों मे अनुज कुमार उम्र 35 वर्ष, सुधीर कुमार उम्र 47 वर्ष, रामानंद सहनी उम्र 40 वर्ष, संजय श्रीवास्तव उम्र 52 वर्ष बताया जा रहा है। पुरे मामले मे उद्योग प्रबंधन की लापरवाही स्पष्ट तौर पर उजागर होती है की बिना सेफ्टी के मजदूरों के जान जोखिम मे डालकर काम लिया गया है। जिसके कारण आज 4 लोगों के जान पर बनी हुई है । बहरहाल देखना होगा की उद्योग प्रबंधन की लापरवाही पर उद्योग विभाग और जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।
श्रम विभाग के लापरवाही के कारण मजदूरों की उधोगों में हों रही मौत
रायगढ़ के उधोगों में मजदूरों की आयें दिन हों रही है मौत जिसका प्रमुख कारण मजदूरों को मिलने बाली सुरक्षा सुविधा का नहीं किया जा रहा है पालन इस भ्रष्टाचार का शिकार उद्योगों कों नियमों का पालन करने के लिए कर रहा है सहयोग जिनका कोई लाइसेंस भी नहीं है वो कर रहे हैं कंपनी में दूसरे राज्यों के मजदूर अभी वर्तमान में रायगढ़ के एन आर इस्पात मे काम करने बाले मजदूर का मौत का कारण सुरक्षा नियमों का पालन न करना इसके साथ साथ सलासर कंपनी मे विजय भगत के एक मजदूर की मौत हों गई जिसका लाइसेंस तक नहीं था श्रम विभाग रायगढ़ नोटिस का खेल रहा है पर कार्यवाही के नाम पर विभाग भ्रष्टाचार कर कंपनियों में काम करने बाले मजदूरों के जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है उधोगों से मजदूरों की मौत की बसुली का पैसा राज्य के अधिकारी और मंत्री तक पहुंच रहा है आखिरकार मजदूरों की जान की इस भ्रष्ट व्यवस्था में सुरक्षा कौन करेगा।






