Saturday, December 13, 2025

युवती कि बंद कमरे में चुन्नी से लटकती मिली लाश

Must Read

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में वार्ड 15 में जनपद पंचायत के सामने किराये के मकान के कमरे में लगे पाइप से नीले रंग के चुन्नी से युवती कि लटकती लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है
प्राप्त जानकारी अनुसार अनिया पुजारी पिता स्व कौशलेस पुजारी उम्र 25 वर्ष जनपद पंचायत के सामने लाला कनौजिया के घर में वार्ड 15 में किराये के मकान में रहती थी। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर कुछ लोगों ने मकान के पीछे छेद से मकान के अंदर देखा तो चुन्नी में अनिया पुजारी कि लाश लटक रही थी।
देखने वालों ने आसपास के लोगो को घटना के बारे बताया। घटना आग कि तरह मोहल्ले में फैल गई और देखते देखते पड़ोसियों का जमावड़ा हो गया। परिजनों ने घटना कि सुचना घरघोड़ा पुलिस को दे दी गई। फिलहाल मौत के कारण अज्ञात है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस कि जाँच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
घरघोड़ा थाना एसआई खेमराज पटेल ने बताया कि परिजनों कि सुचना पर मर्ग कायम कर लिया गया जाँच मे जुट गये है।

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This