छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से महाकुंभ जा रही यात्री बस हादसे का शिकार हो गई है। मिली जानकारी के मुकाबिक, यात्री बस कोयले से भरी खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कंडेक्टर की मौत हो गई है। वहीं, 23 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लगा गया है। बताया जा रहा है कि, यात्रियों से भरी बस रायपुर से प्रयागराज महाकुंभ जा रही थी। MP-CG बॉर्डर पर खैरझिठी वेंकटनगर के पास ये घटना हुई है।
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि, बस चालक लगातार लापरवाही से वाहन चला रहा था। यात्रियों ने कई बार उसे तेज रफ्तार और बार-बार ओवरटेक करने से मना किया, लेकिन चालक ने ध्यान नहीं दिया। नतीजतन, वेंकट नगर के पास यह भीषण हादसा हो गया।
बस चालक का लापरवाही आई सामने