Monday, December 15, 2025

जिंदल के गारे पेलमा खदान में लगी आग हजारों टन कोयला जलकर खाक होनें का अंदेशा

Must Read

रायगढ़। गारे पेलमा 4ध्6 जिंदल के कोयला खदान में डंप कोयले में भीषण आग लगने से दूर-दूर तक आग की लपटे दिखाई दे रही। बताया जा रहा कि बीते 6 दिनों से भीषण आग लगी है। इससे हजारों टन कोयला जलकर खाक हो गया है. इसकी जानकारी के बाद भी कंपनी प्रबंधन आग बुझाने कोई कोशिश नहीं कर रही।
जिंदल की कोयला खदान में डंप कोयले में लगी आग भीषण लापरवाही का प्रतीक बन चुकी है। पिछले छह दिनों से कोयले में लगी आग विकराल रूप ले चुकी है, जिसकी लपटें दूर-दराज तक साफ दिखाई दे रही हैं। अब तक हजारों टन कोयला जलकर राख हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी प्रबंधन ने आग बुझाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया है। यह केवल बहुमूल्य खनिज संपदा की बर्बादी नहीं, बल्कि पर्यावरण और आसपास की बस्तियों के लिए गंभीर खतरा भी है। सवाल यह उठता है कि क्या खनन माफिया की मनमानी और शासन-प्रशासन की चुप्पी भी इस धधकती आग में साझेदार बन चुकी है?

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This