Sunday, March 23, 2025

रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में महिला दिवस पर सम्मान समारोह, एसपी ने महिला पुलिसकर्मियों की निष्ठा को सराहा

Must Read

रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को सराहा।
अपने संबोधन में एसपी पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं और हर चुनौती का डटकर सामना करने में सक्षम हैं। उन्होंने बीते चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि कई महिला पुलिसकर्मी और शिक्षिकाएं गर्भवती अवस्था में भी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहीं। जब उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने ड्यूटी को प्राथमिकता देने की बात कही, जो उनकी निष्ठा और साहस को दर्शाता है, ऐसे कई उदाहरण पुलिस पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों के हैं ।
उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें महिला पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिला पुलिसकर्मियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र, पुष्प गुच्छ और पौधा देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने केक काटकर महिला दिवस का जश्न मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

Latest News

जेपीएल तमनार में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन विविध रंगों से सराबोर कर्मचारी, गले मिलकर किये अपने खुशियों का इजहार

रायगढ़। जिंदल पावर लिमिटेड तमनार के आवासीय कालोनी सावित्रीनगर में रंगो का महापर्व होली पारम्परिक एवं हर्षोल्लास के साथ...

More Articles Like This