Monday, December 15, 2025

रायगढ़ में भी पडी मानसून की पहली फुहार तापमान गिरा, जिले के लिये येलो अलर्ट जारी

Must Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंच चुका है। शुक्रवार की रात के बाद शनिवार की सुबह सुबह चार बजे से गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग ने 21 जिलों में यलो अलर्ट अलर्ट जारी किया है। इन 21 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में यलो अलर्ट
इन जिलों में सुकमा , बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडा गांव, कांकेर, धमतरी ,गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार , जांजगीर चांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग और बेमेतरा में आकाशीय बिजली, बादल गरजने के साथी 30 से 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
रायगढ़, सुकमा, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा ,नारायणपुर ,कांकेर, धमतरी ,बालोद, राजनंदगांव ,गरियाबंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर, बिलासपुर ,जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम ,मुंगेली ,सरगुजा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है , जहां 30 से 40 किलोमीटर तेज हवा की रफ्तार के साथ हल्की , माध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
रायपुर में आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादल गरज रहे हैं। इसी के साथ ही आकाशीय बिजली भी चमक रही है। इस झमाझम बारिश से लोगों ने गर्मी में उमस में राहत की सांस ली। प्रदेश भर में मानसून के आने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे देर रात मानसून रायपुर भी पहुंच चुका। इस बार मानसून तय समय से 15 दिन पहले छत्तीसगढ़ में पहुंचा है इस वजह से लोगों में मानसून को लेकर काफी खुशी है।

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This