Saturday, December 13, 2025

रायगढ़ सहित 4 जिलों में रेड अलर्ट आंधी-तूफान के साथ ओला गिरने की चेतावनी

Must Read

रायगढ़। आज भी मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए रहेंगे और शाम तक तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रायगढ़ सहित चार जिलों के लिये रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश की राजधानी रायपुर, बलौदा बाजार, न्यायधानी बिलासपुर, रायगढ़ और राजनांदगांव सहित अन्य क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव होने के बारे में कहा कि, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और विभिन्न द्रोणिकाओं के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान आ सकता है। साथ ही बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
इतना ही नहीं मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा, आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभवना जताई है। दक्षिण बस्तर में ओलावृष्टि और बारिश के बाद तापमान गिरने की संभावना भी है।

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This