Monday, December 15, 2025

राहुल व शुभम का सीसीपीएल में चयन चंदे्रश बने रायगढ़ लायन्स के सहायक कोच

Must Read

रायगढ़। आईपीएल की तर्ज छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सीसीपीएल टी-20 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जो रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 6 जून से आरंभ होगा।
जिला क्रिकेट संघ के सेकेट्री रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सीसीपीएल में छत्तीसगढ़ के 250 खिलाडियों के बीच 6 टीमों का चयन किया गया है। राजनांदगांव पैंथर्स की टीम में जिले के युवा होनहार खिलाड़ी राहुल नायक का चयन ओपनर बल्लेबाज के रूप में किया गया है। इसके अलावा रायगढ़ लायन्स की टीम में शुभम अग्रवाल का चयन किया गया है। शुभम पिछले वर्ष भी रायगढ़ लायन्स की टीम में शामिल थे। साथ ही रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि कोचिंग स्टॉफ में सहायक कोच के रूप में वरिष्ठ खिलाड़ी एवं प्रसिद्ध कोच चंद्रेश यादव को चुना गया है। राहुल नायक के चयन होने एवं चंद्रेश यादव के सहायक कोच के रूप में चुने जाने पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा, महेश दधिची, चंद्रेश यादव, संतोष गुप्ता आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है। साथ ही जिले की जनता व सब ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This