Saturday, December 13, 2025

रेडी टू ईट व फोर्टिफाईड आटा निर्माण व आपूर्ति के लिए 20 तक मंगाए गए आवेदन महिला स्व-सहायता समूह महिला बाल विकास विभाग में कर सकते है आवेदन

Must Read

रायगढ़। जिले के बाल विकास परियोजनाध्परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेडी टू ईट एवं फोर्टिफाईड आटा का निर्माण एवं आपूर्ति करने के लिए फर्म एवं सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत पंजीकृत सक्षम महिला स्व-सहायता समूहों से आवेदन मंगाए गए है। इच्छुक महिला स्व-सहायता समूह अपना आवेदन 20 मई  तक कार्यालयीन समय में डाकध्कोरियर के माध्यम से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, रायगढ़ में भेज सकते है।
इच्छुक महिला स्व-सहायता समूह इससे संबंधित शर्ते व विस्तृत विवरण एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकासध्बाल विकास परियोजना समस्त जिला रायगढ़ के कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते है अथवा रायगढ़ जिले की वेबसाईड में अवलोकन कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This