Saturday, December 13, 2025

विकसित कृषि संकल्प अभियानरू कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना कृषकों से प्रत्यक्ष जुड़ाव तथा संवाद के लिए 29 मई से 12 जून तक चलेगा अभियान

Must Read

रायगढ़। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टोरेट परिसर से किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप कृषकों से प्रत्यक्ष जुड़ाव तथा संवाद के माध्यम से देश के कृषि और किसान को सम्पन्न बनाने यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले में 29 मई से 12 जून 2025 तक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मछलीपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त सहभागिता से क्रियान्वयन किया जाएगा।
विकसित कृषि संकल्प अभियान का उद्देश्य कृषकों को नवविकसित फसल किस्मों एवं कृषि तकनीकों की जानकारी, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन, मृदा स्वास्थ्य पत्रक की अनुशंसाओं के आधार पर रसायनिक उर्वरकों के संतुलित तथा वैकल्पिक उपयोग के संबंध में जागरूक करना है। इसके साथ ही कृषकों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याओं एवं कृषकों द्वारा किये जा रहे नवाचारों का संकलन करते हुए अनुसंधान की कार्यनीति का निर्धारण करना है। अभियान के तहत वैज्ञानिकों तथा विषय-विशेषज्ञों के प्रत्येक दल के साथ एक-एक कृषि रथ ग्रामों में जाकर कृषकों को जागरूक करेंगे। इस दौरान ड्रोन तथा स्थानीय स्तर पर निर्मित करने योग्य कृषि आदानों के जीवंत प्रदर्शन का भी आयोजन किया जाएगा। यह रथ रायगढ़ जिले में प्रतिदिन तीन ब्लॉक एवं हर ब्लॉक में प्रतिदिन दो ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों को उन्नत कृषि एवं तकनीकों के संबंध में जागरूक करेगा। इस तरह जिले के कुल 78 ग्राम पंचायतों में यह रथ पहुुंचेगा।
इस अवसर पर उप संचालक कृषि अनिल वर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ.के.डी.महंत, सहायक संचालक मछली पालन एम.के.पाटले, उद्यानिकी विभाग से डी.आर.खर्रा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This