Saturday, June 14, 2025

विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई साइकल रैली अधिकारी-कर्मचारियों सहित खिलाडियों ने साइकिल चलाकर, लोगों को फिट रहने का दिया संदेश

Must Read

रायगढ़। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार फिट इंडिया मोमेंट के तहत् विश्व साइकल दिवस के अवसर पर आज कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण जिला रायगढ़ द्वारा साइकल रैली का आयोजन किया गया।
सायकल रैली आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक दिनचर्या में फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों सहित खिलाडियों ने साइकिल चलाकर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। यह सायकल रैली रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर से प्रारंभ होकर चक्रधर नगर चैक एवं चक्रधर नगर चैक से पुनरू रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में समाप्त हुई। उक्त सायकल रैली में खेलो इंडिया लघु केन्द्र के खिलाड़ी, विभिन्न खेल अकादमियों तथा गणमान्य नागरिक सहित लगभग 70 खिलाडियों ने भाग लिया। उक्त सायकल रैली में दिलीप सिंह वरिष्ठ प्रशिक्षक(क्रिकेट), जितेश्वर प्रधान, बैडमिंटन प्रशिक्षक खेलो इंडिया लघु केन्द्र रायगढ़, शान्तनु गुप्ता, खेल एवं युवा कल्याण, जय यादव ताईक्वांडो प्रशिक्षक, उमेश पटेल आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ – समय पर दफ्तर पहुंचिए! अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए लागू हुआ नया आदेश

रायपुर - छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के कार्यालय में उपस्थिति को लेकर राज्य सरकार की ओर से नया फरमान...

More Articles Like This