Saturday, June 14, 2025

शहर में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता लोक कर्म प्रभारी के वार्ड में ही मिली गड़बड़ी निगम कमीशनर पंहुचे जांच में

Must Read

रायगढ़। नगर निगम के माध्यम से शहर की प्रमुख सड़कों के साथ ही विभिन्न वार्डो में डामरीकरण का काम चल रहा है। सड़क निर्माण कार्य का नगर निगम की ओर से कोई मॉनिटरिंग नहीं की जाती है और न ही कोई अधिकारी या इंजीनियर निर्माणाधीन स्थल पर मौजूद रहता है स यही वजह है कि ठेकेदार द्वारा मनमानी ढंग से कार्य किया जा रहा है स पूर्व में भी सड़क निर्माण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत मिली थी। वहीं शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 30 के बाजीराव पारा में सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा था स सड़क निर्माण के दौरान स्थानीय निवासियों ने निर्माण कार्य पर सवाल खडे करते हुए जब सड़क की थिकनेस देखी तो काफी कम दिखी।
इस पर तत्काल वार्ड पार्षद मुक्तिनाथ बबुआ से उन्होंने शिकायत की स वार्डवासियो की शिकायत पर पार्षद मौके पर पंहुचे और क्षेत्रवासियो की शिकायत सही पाये जाने पर ठेकेदार को निर्माण कार्य में सुधार लाने कहा था। खास बात यह है कि पार्षद के कहने पर एक लेयर और चढ़ाया गया। इधर निर्माण में गड़बड़ी की जानकारी मिलने पर निगम आयुक्त ब्रजेश क्षत्रि तकनिकी टीम के साथ मौके पर पंहुचे और जांच करवाई तो डामर की मात्रा तो सही निकली लेकिन एक लेयर और डालने के बावजूद मोटाई में कमी पायी गयी।
गौरतलब है कि नगर निगम के लोक कर्म प्रभारी मुक्तिनाथ ही है और उन्ही के वार्ड में बिना गुणवत्ता के सड़क निर्माण किया जा रहा था जिसको लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खडे हो रहे है।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ – समय पर दफ्तर पहुंचिए! अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए लागू हुआ नया आदेश

रायपुर - छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के कार्यालय में उपस्थिति को लेकर राज्य सरकार की ओर से नया फरमान...

More Articles Like This