रायगढ़। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के इतिहास पुरुष और देशभक्त शहीद नंदकुमार पटेल एवं शहीद दिनेश पटेल की पुण्यतिथि (शहादत दिवस) पर 25 मई, रविवार को खरसिया में विशेष श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह अवसर शहीदों को सम्मानित करने के साथ-साथ समाज सेवा की भावना को भी जागृत करने का एक महत्वपूर्ण दिन होगा।
सुबह 9ः30 बजे युवा कांग्रेस द्वारा खरसिया के शासकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा, जिससे शहीदों की याद में सेवा का संदेश भी फैलाया जाएगा। इसके बाद मदनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शहीद नंदकुमार पटेल एवं शहीद दिनेश पटेल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही बारातोरहीन दाई ठुसेकेला चैक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
दिन के मध्य में रेस्ट हाउस के सामने शहीद नंदकुमार पटेल स्मारक स्थल पर माल्यार्पण और महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा, जहां कांग्रेस परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर शहीदों को याद करेंगे। इसके अंत में युवा कांग्रेस खरसिया द्वारा परशुराम चैक में पूड़ी-सब्जी का भंडारा आयोजित किया जाएगा, जो इस आयोजन का सांस्कृतिक एवं सामाजिक समापन होगा।
शहीद नंदकुमार पटेल एवं शहीद दिनेश पटेल की पुण्यतिथि पर खरसिया में श्रद्धांजलि और सेवा कार्यक्रम का आयोजन
Must Read
- Advertisement -






