Monday, December 15, 2025

संविधान बचाओ यात्रा में रायगढ़ से बड़ी भागीदारी महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चैहान के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं हुईं शामिल

Must Read

रायगढ़। जांजगीर में आयोजित संविधान बचाओ यात्रा कार्यक्रम में रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जोरदार सहभागिता देखने को मिली। विशेषकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चैहान के नेतृत्व में सैकडो महिलाओं ने हिस्सा लिया,इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक आयोजन में जिला कांग्रेस कार्यालय रायगढ़ से सुबह 11ः30 बजे सभी कांग्रेसजन रवाना हुए।
विदित हो कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की संविधान रैली में शामिल होने के लिए सचिन पायलट,नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही धनेन्द्र साहू, ताम्रध्वज साहू,मोहन मरकाम ,सत्य नारायण शर्मा सहित कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे.जहाँ केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई ,उसी रैली में रायगढ़ कांग्रेस से विशेष रूप से महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रानी चैहान के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी ने यात्रा में विशेष उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। रानी ने कहा कि ष्संविधान की रक्षा हमारा कर्तव्य है और इसके लिए महिलाएं भी पूरी ताकत के साथ आगे हैं।ष्
बतादे की रानी के साथ महिलाओं की उपस्थिति से रायगढ़ कांग्रेस की टीम ने अपना अलग स्थान बनाया,पूर्व में भी रानी चैहान ने महिला टीम के साथ कई कार्यक्रमों को सफल बनाया है स्वास्थ्य ठीक नही होने पर भी रानी चैहान ने अपने टीम के साथ रैली में अपना भरपूर योगदान दिया।
महिलाओं में सुनीता,हेमा,रामेश्वरी,उमा महंत,सावित्री,सीमा चैहान,गायत्री,पुष्पा चैहान,संतोषी साहु,सत्यभावा,आनंद,जमवती चैहान,अप्सरा महंत, कंचन समेत सैकड़ो महिलाये शामिल रही।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक, किसान कांग्रेस, अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
रानी चैहान ने सभी महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थिति की अपील की थी, जिस पर सभी ने पूर्ण निष्ठा से पालन किया। कार्यक्रम में शामिल होने वालों ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुटता का संकल्प लिया।

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This