Monday, December 15, 2025

समाधान शिविर में विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही चपले, सराईपाली, जमरगा एवं सोनुमुड़ा सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ समाधान शिविर

Must Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में सुशासन तिहार अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां लोगों को समस्याओं के समाधान के साथ ही उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य भी किया जा रहा है। जिसके तहत खरसिया के चपले, तमनार के सराईपाली, धरमजयगढ़ के जमरगा एवं रायगढ़ को सोनुमुड़ा सामुदायिक भवन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
खरसिया के चपले में आयोजित शिविर में विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए गए। इस दौरान सुशासन तिहार में लिए गए आवेदनों के निराकरण के संबंध में आवेदकों को जानकारी भी दी गई। मौके पर पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। जिसमें योगिता पटेल, भोजराम एवं संतोषी को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया गया। पदुमराम, शिवनंदन, निर्मला प्रधान एवं बंशीलाल को वय वंदना, मेमबाई डनसेना, कंचन बाई पटेल, दिलीप कुमार, कुमारी बाई एवं संतोषी बाई को आयुष्मान कार्ड तथा चितकुमारी, कोमल, गनेशी को सिकल सेल कार्ड से लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं नन्ने बच्चों का अन्नप्रासन्न करवाया गया। इसी प्रकार तमनार के सराईपाली में आयोजित शिविर में राशन कार्ड प्रदान किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक श्रीमती सुनीति सत्यानंद राठिया, जनपद अध्यक्ष श्री जागेश्वर सिदार, डीडीसी श्री रमेश बेहरा, बंशीलाल चैधरी, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री बेहरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
29 मई को इन स्थानों पर लगेंगे समाधान शिविर
सुशासन तिहार के तीसरे चरण में 29 मई को जिले के 4 स्थानों में प्रातरू 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर का आयोजन होगा। इसमें घरघोड़ा को कोटरीमाल, खरसिया के गोरपार, लैलूंगा के कोड़ासिया एवं धरमजयगढ़ के बैरागी शामिल है।

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This