Sunday, June 1, 2025

किरोड़ीमल नगर में भाजपा की ऐतिहासिक नामांकन रैली जनसमर्थन का अभूतपूर्व उत्साह

Must Read

रायगढ़। किरोड़ीमल नगर में भारतीय जनता पार्टी ने नगर पंचायत चुनावों के अवसर पर एक भव्य और ऐतिहासिक नामांकन रैली का आयोजन किया। यह रैली न केवल पार्टी के लिए जनसमर्थन और उत्साह का प्रतीक बनी, बल्कि नगरवासियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर यह संदेश दिया कि भाजपा ही उनके विश्वास और आशाओं का केंद्र है।
रैली की शुरुआत देवीधाम दुर्गा मंदिर किरोड़ीमल से हुई, जहां हर वार्ड से नगरवासियों ने स्वेच्छा से भाग लिया। रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता विवेक रंजन सिन्हा, महेश साहू और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने अपने नेतृत्व और विचारों से रैली को गरिमा प्रदान की। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा की विकासोन्मुख नीतियों और पारदर्शी प्रशासन पर प्रकाश डालते हुए जनता से एकजुट रहने की अपील की।
पार्टी अध्यक्ष प्रत्याशी सुनीता मोहन विश्वकर्मा ने अपने भावपूर्ण संबोधन में कहा, ष्आप सभी का यह उत्साह और समर्थन हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। भाजपा का हर प्रत्याशी आपके विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेगा। किरोड़ीमल नगर का विकास और जनसेवा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पार्षद प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्ड के नागरिकों को भरोसा दिलाया कि वे हर समस्या का समाधान करेंगे और नगर को एक आदर्श पंचायत के रूप में स्थापित करने का प्रयास करेंगे।
रैली में नगरवासियों की भारी उपस्थिति इस बात का प्रमाण थी कि भाजपा ने नगर के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। वरिष्ठ नेता विवेक रंजन सिन्हा ने कहा, यह चुनाव केवल विकास का नहीं, बल्कि विश्वास, एकता और समर्पण का प्रतीक है। किरोड़ीमल नगर की जनता ने आज जो समर्थन दिखाया है, वह भाजपा की विजय का आधार बनेगा। वहीं, महेश साहू ने कहा, भाजपा की नीति और नीयत स्पष्ट है। हम हर गली और हर घर की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में भाजपा के अब तक के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए जनता को यह विश्वास दिलाया कि पार्टी के नेतृत्व में नगर का समग्र विकास जारी रहेगा।
रैली का समापन नगर पंचायत कार्यालय पर हुआ, जहां अध्यक्ष प्रत्याशी और सभी पार्षद प्रत्याशियों ने उत्साहपूर्वक अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। पूरे नगर में रैली के दौरान जोश, उत्साह और समर्थन का ऐसा वातावरण था, जिसे शब्दों में बयां करना कठिन है।
यह रैली किरोड़ीमल नगर के भाजपा के प्रति अटूट विश्वास और अपार स्नेह की सजीव तस्वीर थी। जनता ने अपनी उपस्थिति और समर्थन से यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा ही उनके सपनों का साकार करने वाली पार्टी है। किरोड़ीमल नगर की सड़कों पर उमड़ा यह जनसमर्थन यह संदेश देता है कि नगरवासियों ने भाजपा को अपना आशीर्वाद और विश्वास प्रदान कर विकास और प्रगति की दिशा में अपना फैसला तय कर लिया है।

Latest News

वनरक्षक पद के चयनित अभ्यर्थियों को प्रदाय किया गया नियुक्ति पत्र

रायगढ़। रायगढ़ वनमंडल द्वारा विज्ञाप्ति वर्ष 2021 में वनरक्षक के कुल 8 (अनारक्षित मुक्त-03, अनुसूचित मुक्त-02 एवं अनुसूचित जनजाति...

More Articles Like This