Sunday, November 16, 2025

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 से भाजपा नेता अशोक अग्रवाल ने की दावेदारी

Must Read

रायगढ़। जिला पंचायत सदस्य पद के लिये क्षेत्र क्रमांक 2 से भाजपा की ओर से रायगढ़ जिले के फायर ब्रांड भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक अग्रवाल ने भी अपने दावेदारी पेश कर दी है। जिससे टिकट की रेस में अशोक अग्रवाल का नाम सबसे मजबूत और लोकप्रिय प्रत्याशी के रूप में सामने आया है। क्योंकि इसी क्षेत्र से वर्ष 2010 से 2015 तक जिला पंचायत सदस्य की जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर चुके है और उनका इस निर्वाचन क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक दोनों क्षेत्रों में खासा योगदान रहा है जो क्षेत्र की जनता के बीच एक भरोसेमंद और स्वच्छ छवि वाले युवा नेता के रूप में पहचाने जाते हैं।
भाजपा नेता अशोक अग्रवाल का इस क्षेत्र में दावा इसलिये भी मजबूत हो जाता है क्योंकि पूर्व में जिला पंचायत सदस्य के कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा क्षेत्र में आने वाले गांव जिसमें प्रमुख रूप से गेरवानी, देलारी, लाखा, रेगडा, बरलिया, भेलवाटिकरा, खैरपुर, चिराईपानी, डूमरपाली, कछार, देवरी, जामपाली, परसदा, पंडरीपानी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के मूलभूत विकास और जनसमस्याओ के निवारण में अग्रणी भूमिका निभा चुके हैं। साथ ही पूरे आसपास क्षेत्र में अशोक अग्रवाल की छवि एक मिलनसार और कुशल जननेता के रूप में है। जिनका क्षेत्र के लगभग हर घर से सीधा संपर्क स्थापित है।

- Advertisement -
Latest News

केरल में ‘दिमाग खाने वाले अमीबा’ का कहर, अब तक 61 मामले और 19 मौतें दर्ज

नई दिल्ली। केरल से एक गंभीर स्वास्थ्य संकट की खबर सामने आई है। राज्य में प्राथमिक अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस (PAM)...

More Articles Like This