Tuesday, July 1, 2025

डीजे की आवाज कम करने पर पुलिसकर्मी पर हमला धारदार हथियार से किया वार भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का मामला

Must Read

रायगढ़। होली के दिन डीजे की तेज आवाज कम करने की बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने एक पुलिसकर्मी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के गढ़कुर्री गांव की है, जहां पुलिस गश्त के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र ठाकुर अपने सहकर्मी और वाहन चालक योगेश डनसेना के साथ पेट्रोलिंग पर थे। ड्यूटी के बाद दोनों गढ़कुर्री गांव में एक रिश्तेदार से मिलकर लौट रहे थे, तभी उन्होंने कुछ लोगों को तेज आवाज में डीजे बजाते हुए नाच-गाना करते देखा। जब प्रधान आरक्षक ने डीजे की आवाज कम करने को कहा, तो विकास यादव, कन्हैया चैहान, चैतन राठिया और उनके साथियों ने आक्रोशित होकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोपियों ने कहा कि पुलिस उनके गांव वालों को शराब बेचने के आरोप में जेल भेजती है, इसलिए वे पुलिस का आदेश नहीं मानेंगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और विकास यादव ने धारदार हथियार से प्रधान आरक्षक पर हमला कर दिया।
हमले में सुरेंद्र ठाकुर के माथे, पीठ और सीने पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान हो गए। यह देख वाहन चालक योगेश डनसेना, गांव के मोहन राठिया और उनकी पत्नी ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए जिंदल अस्पताल लाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस ने 118(1)-बीएनएस, 296-बीएनएस, 3(5)-बीएनएस, 351(2)-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

CM विष्णुदेव साय से केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने की मुलाकात

रायपुर: सीएम विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले...

More Articles Like This