Tuesday, March 18, 2025

धान खरीदी केन्द्र में गजराज ने फिर दी दस्तक लोगों में भय का माहौल, कई घंटों तक रहा मौजूद क्षेत्र में 19 हाथी का दल कर रहा विचरण

Must Read

रायगढ़। जिला मुख्यालय में बीती रात धान खरीदी केंद्र में एक दंतैल हाथी के पहुंचने के बाद वहां मौजूद लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। धान खरीदी केन्द्र में धान नही मिलने के बाद काफी समय तक धान खरीदी में विचरण करने के बाद हाथी वापस जंगल में लौट गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर दूर स्थित बंगुरसिया गांव के धान खरीदी केंद्र में बीती रात एक बार फिर से जंगल से निकल कर एक दंतैल हाथी पहुंचा। अचानक जंगली हाथी को एक बार फिर से धान खरीदी केंद्र में देखते ही वहां मौजूद लोगों में दशरथ का माहौल निर्मित हो गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को भगाने का प्रयास किया गया। धान खरीदी केन्द्र में धान नही मिलने के बाद हाथी वापस जंगल में लौट गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
लोगों में भय का माहौल
धान खरीदी केंद्र में मौजूद लोगों ने बताया कि यह पहली मर्तबा नहीं है की हाथी धान खरीदी केन्द्र पहुंचा हैं। बीती रात एक बार फिर जंगल से निकलकर एक हाथी धान खरीदी केंद्र में पहुंचा था इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में भय का माहौल निर्मित हो गया था।
हर साल आते हैं हाथी
हर साल धान खरीदी के समय ही खासकर कभी एक या फिर कभी दो की संख्या में हाथी यहां पहुंचते हैं और कुछ बोरी धान को खाने के अलावा कुछ धान की बोरियों को उठा कर जंगल में ले जाते हैं। पिछले दिनों एक हाथी धान खाने के बाद कुछ बोरी धान को जंगल में ले गया।
बंगुरसिया में ही 19 हाथी कर रहे विचरण
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों बंगुरसिया के जंगलों में 19 साथी हाथी विचरण कर रहे हैं, जिसमे एक दल में 18 एवं एक हाथी अकेले ही घूम रहा। इसके अलावा रायगढ़ वन मंडल के कांटा झरिया में 7 के अलावा एक हाथी हिंझर में विचरण कर रहा।
सोनाजोरी जंगल में भी 39 हाथी का दल, रात में न निकलने की अपील
समस्त क्षेत्र वासियों को सूचित किया जाता है कि सोनाजोरी बीट के अंतर्गत 32 हाथियों का दल व 7 हाथियों का दल य कुल 39 हाथियों का महादल विचरण कर रहे हैं। शादी विवाह का सीजन चल रहा है रात्रि में देख ताक कर आवागमन करें।

Latest News

कोतरा विद्युत सब स्टेशन के वेयरहाउस में लगी भीषण आग पर कुछ घंटों में ही पाया काबू

रायगढ़, 17 मार्च 2025/ 17 मार्च की सुबह कोतरा रोड स्थित सीएसपीडीसीएल के एरिया सब स्टेशन के वेयर हाउस...

More Articles Like This