Wednesday, March 12, 2025

बड़ी बेटी से ज्यादा प्यार करती थी मां, तो छोटी ने चाकू घोंपकर की हत्या; फिर खुद पहुंची पुलिस स्टेशन

Must Read

मुंबई: शहर में हत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटी ने अपनी ही मां की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। आरोपी बेटी को लगता था कि उसकी मां उससे नहीं बल्कि उसकी बड़ी बहन से ज्यादा प्यार करती है। इसी वजह से उसने अपनी मां की हत्या कर दी। इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला खुद पुलिस स्टेशन गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने फिलहाल महिला को हिरासत में ले लिया है।

बेटी से मिलने गई थी महिला

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के कुर्ला की ये घटना बताई जा रही है। यहां कुरैशी नगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला को लगता था कि उसकी मां उसकी बड़ी बहन से ज्यादा प्यार करती थी और उससे प्यार नहीं करती थी। हत्या करने वाली 41 वर्षीय आरोपी बेटी का नाम रेशमा मुजफ्फर काजी है। वहीं मृतक मां की उम्र 62 साल बताई जा रही है, जिसका नाम सबीरा बानो अजगर शेख है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला अपने बेटे के साथ मुंब्रा में रहती है, लेकिन कल रात वह अपनी बेटी से मिलने कुर्ला के कुरैशी नगर आई थी।

किचन से चाकू निकालकर की हत्या

इसी दौरान आरोपी रेशमा अपनी मां से झगड़ने लगी। उसका मानना था कि उसकी मां उसकी बड़ी बहन से ज्यादा प्यार करती है और उससे नफरत करती थी। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बेटी ने घर के किचन से चाकू लिया और उससे अपनी मां की हत्या कर दी। इस हत्या को अंजाम देने के बाद वह सीधे चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। फिलहाल मुंबई पुलिस की टीम मामले की अग्रिम जांच कर रही है।

Latest News

पुराने विवाद को लेकर युवक पर हमला, हुआ एफआईआर

रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र में एक युवक पर चार लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। यह हमला जेल में...

More Articles Like This