Friday, December 19, 2025

महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Must Read

रायगढ़। रायगढ़ जिले में घर घुसकर महिला को धमकाते हुए जबरन उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार 16 जनवरी को पीड़िता थाने पहुंचकर आरोपी प्रेमदास महंत के खिलाफ घर में घुसकर धमकाने और दुष्कर्म करने की रिपोर्ट आवेदन देकर दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रेमदास महंत (40) को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।
11 जनवरी की रात की घटना
पीड़िता ने बताया कि 11 जनवरी की रात आरोपी प्रेमदास महंत महिला के घर में चोरी-छिपे घुस आया था। जब महिला ने प्रेमदास को घर में देखी तो उसने शोर मचाया, इसके बाद आरोपी ने महिला को डरा धमका कर दुष्कर्म किया और भाग गया।
16 जनवरी को लिखाई रिपोर्ट
पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और जिसके बाद परिवारिक सलाह मशवरा पश्चात घरघोड़ा थाना में 16 जनवरी के खिलाफ आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 332 (ख), 64, 351 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This