Saturday, March 15, 2025

मिनीमाता चैक म हावय चाय के दुकान…..अब निगम ला चलाही जीवर्धन चैहान महापौर का चुनाव ऐतिहासिक वोटों से भाजपा जीती 33 वार्डों में लहराया भगवा परचम कांग्रेस सिमटी 12 में, कौशलेष मिश्रा, प्रभात साहू, ननकी नोनी जैसे दिग्गज चुनाव हारे सभापति को लेकर भाजपा में बढ़ सकती है कलह

Must Read

रायगढ़। भाजपा की लहर नहीं उसकी सूनामी में कांग्रेस का रायगढ़ नगर निगम से सूपड़ा साफ हो गया है। प्रभात साहू को छोड़कर कांग्रेस के दिग्गज पार्षदों ने अपना वार्ड बचा लिया और 48 वार्डों में सिर्फ 12 पर सिमट गई। वार्ड 28 से कांग्रेसी प्रत्याशी अक्षय कुलदीप ने बड़ा उलटफेर करते हुए भाजपा के दिग्गज पार्षद और इस बार के सभापति के रेस में अव्वल कौशलेष मिश्रा को महज 2 वोटों से हरा दिया। वार्ड 21 से भाजपा से टिकट कटने के बाद निर्दलीय लड़ रहे अजय शंकर मिश्रा ने संगठन को जीत कर करारा जवाब दिया है। वार्ड 8 से कांग्रेस की दमदार पार्षद रूकमणी साहू और 5 से दिग्गज नेता दयाराम धुर्वे भी चुनाव हार गए। 31 नंबर वार्ड से युवा त्रिनिशा चैहान ने भाजपा से जीत दर्ज की।
महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन चैहान को 56311, कांग्रेस की जानकी काटजू को 21946 वोट मिला। इस तरह 34 हजार 365 वोटों से भाजपा ने इसे जीतकर इसे एकतरफा बना दिया। आप पार्टी की स्थिति बुरी रही जिसे 588 और सिरील को 753 वोट मिले। जेठूराम मनहर को 4271 वोट और लीलाधर खूंटे को 2383 वेट मिले।
भाजपा को मिले इस ऐतिहासिक जीत से पूरे शहर में भाजपाई त्यौहार मना रहे हैं। वार्ड-वार्ड विजय जुलूस निकाल रहे। पटाखे फोड़ रहे। अपनी जीत पर जीवर्धन चैहान ने कहा कि लोगों के आशीर्वाद और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और ओपी भैय्या के मार्गदर्शन में चलने के कारण ही उन्हें इतनी बड़ी जीत है। डबल इंजन की सरकार अब ट्रिपल इंजन की हो गई है। साय सरकार के रायगढ़ शहर के विकास के सपने को मिलकर साकार करना है। रायगढ़ के विकास में लगातार कार्य करना है।
वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चैधरी जो नगरीय निकाय चुनाव के संचालक थे उन्होंने इस जीत पर कहा कि भाजपा के प्रति लोगों का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी ताकत है। पार्टी रीत-नीति लोकहित में और जनता हमारे विकास कार्य देख रही है। हम जनता के लिए समर्पित है और जनता उसके बदले अपना आशीष देती है। कांग्रेस पर ऐतिहासिक जीत पर ओपी ने कहा कि कांग्रेस डूबती हुई नैय्या है इसके पास न तो कोई विजन है और न ही मिशन। जैसा हमने नगरीय निकाय में प्रदर्शन किया वैसा ठीक आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधर दीवान ने 33 सीटों पर पार्षद और महापौर पद भाजपा को जिताने पर सभी लोगों का आभार प्रकट किया और इस जीत को हर एक कार्यकर्ता की जीत बताई। सभापति के लिए कौन-कौन रेस में के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी जीते 33 पार्षद सभापति की रेस में हैं। इसके लिए सभी के बीच मंथन होगा और जिसके नाम पर सहमति होगी वही हमारा सभापति होगा।
विदित हो कि बहुमत से कहीं अधिक करीब 70 फीसदी सीटों पर भाजपा है अब सभापति के चयन के लिए चुनाव होगा या फिर कांग्रेस वॉक ओवर दे देती है यह आने वाला समय बताएगा।
भीतरघात नहीं आया काम
भाजपा के लिए वार्ड 19 और 16 इस बार कठिन हो गया था जहां कुछ भाजपाईयों ने टिकट वितरण से नाराज संगठन को सबक सिखाने के लिए अपने ही उम्मीदवार को हराने के लिए भीतरघात किया। इस बात को उम्मीदवार भी जानते थे कि उनके साथ कथित दिग्गज छल कर रहे हैं। एकाध मौके पर बड़े नेताओं ने समझाने का प्रयास तो किया पर असफल रहे। इस कारण दोनों वार्ड भाजपा का गढ़ होने के बाद भी यहां के प्रत्याशी पशोपेश में थे लेकिन जब आज नतीजे आए तो सभी चैंक गए। सुरेश गोयल और अशोक यादव दोनों ने ही अपने वार्ड जीते। जब जीते तो सबसे पहले बधाई देने वाले वही लोग थे जो यह होने नहीं देना चाहते थे।

Latest News

रायपुर : चुनाव प्रक्रिया को विधिक ढांचे के भीतर और सुदृढ़ करने हेतु निर्वाचन आयोग ने पार्टी अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को किया आमंत्रित

भारतीय निर्वाचन आयोग ने सभी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों से 30 अप्रैल 2025 तक उन किसी भी...

More Articles Like This