रायगढ़। रायगढ़ के एक प्रतिष्ठित होटल में महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुंबई से आए प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट राजू ओरपे ने ब्यूटी पार्लर से जुड़ी महिलाओं को मेकअप के आधुनिक गुर सिखाए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु राज श्रीवास ने बालों की देखभाल और स्टाइलिंग के नए आयामों पर जानकारी दी, इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मेकअप आर्टिस्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें राजू ओरपे ने विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए।
श्रीमती मोना कंकरवाल बनीं महिला ब्यूटी पार्लर संघ की अध्यक्ष
कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ महिला ब्यूटी पार्लर संघ के रिक्त अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती मोना कंकरवाल को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। श्रीमती कंकरवाल रायगढ़ की प्रसिद्ध लेडी वर्ल्ड संस्था की संचालिका हैं और जिले के पहले महिला ब्यूटी पार्लर ‘रूप ब्यूटी पार्लर’ के संचालक परिवार से जुड़ी हैं। अपने संबोधन में श्रीमती कंकरवाल ने वादा किया कि वह अपने गरिमामय पद का सम्मान करते हुए सभी ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं को स्वतंत्रता और सहयोग प्रदान करेंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी पर भी किसी प्रकार का दबाव नहीं डाला जाएगा और महिलाएं अपनी कला को निखारने के लिए स्वतंत्र रूप से कार्य कर सकेंगी।
महिला सशक्तिकरण पर चर्चा
कार्यक्रम में रायगढ़ की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था ‘री हैब फाउंडेशन’ की संचालिका जस्सी फिलिप ने महिलाओं को प्रेरित किया और कहा कि आज महिलाएं समाज में अपनी जगह बनाने में सक्षम हैं। उन्होंने अपनी संस्था की ओर से हरसंभव सहयोग का वादा किया।
नगर निगम का सहयोग
कार्यक्रम में रायगढ़ नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद और पूर्व नेता प्रतिपक्ष पंकज कंकरवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने वादा किया कि सभी महिला ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं का नगर निगम में निशुल्क पंजीकरण करवाया जाएगा।यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए सशक्तिकरण और प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण बना।
रायगढ़ में महिलाओं के लिए ब्यूटी वर्कशॉप आयोजित श्रीमती मोना कंकरवाल बनीं अध्यक्ष
Must Read
- Advertisement -