रायगढ़। नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने किरोड़ीमल सहित लैलूंगा, धरमजयगढ़ और घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। जबकि नगर पंचायत पुसौर में पेंच फंसे होनें के कारण यहां के प्रत्याशियों की घोषणा नही की गई है। वहीं खरसिया नगर पालिका के अध्यक्ष की घोषणा नही हुई है। जबकि वार्ड प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।
जिला भाजपा ने रायगढ़ जिले के सभी पांच नगर पंचायतों में से लैलूंगा, धरमजयगढ़, किरोडीमल तथा घरघोड़ा के अध्यक्ष तथा पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इनमें लैलूंगा से अध्यक्ष पद हेतु कपिल सिंघानिया, धरमजयगढ़ नगर पंचायत से अनिल सरकार, किरोडीमल नगर से अनिता विश्वकर्मा तथा घरघोडा से सुनील सिंह ठाकुर को अध्यक्ष पद के लिये टिकट दिया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पुसौर की लिस्ट जारी नही हो सकी है। जबकि खरसिया में अध्यक्ष पद पर पेंच फंसने के कारण यहां केवल पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है। जिनकी घोषणा एक दो दिन में किये जाने की संभावना जताई जा रही है।
लैलूंगा से कपिल, धरमजयगढ़ से अनिल, किरोड़ीमल से अनिता तो घरघोड़ा से सुनील को भाजपा से अध्यक्ष पद की टिकट जिला भाजपा ने चार नगर पंचायतों के अध्यक्ष प्रत्याशियों की घोषणा की पुसौर व खरसिया में फंसा पेंच
Must Read
- Advertisement -