Wednesday, July 2, 2025

विजयपुर क्षेत्र में चल रहा रेत तस्करों का अवैध डंपिंग यार्ड

Must Read

रायगढ़। शहर के भीतर विजयपुर क्षेत्र में खनिज तस्करों का बड़ा खेल चल रहा है। यहां जगह-जगह अवैध डंपिंग यार्ड बनाए गए हैं। जिसमें बिना रॉयल्टी जमा किए चोरी का रेत गिट्टी और लाल ईंट जमा किया जा रहा है, जहां से हर दिन लाखों रुपए की अवैध बिक्री की जा रही है। खनिज निरीक्षक और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से यह पूरा खेल चल रहा है। इन अधिकारियों का मंथली कमिशन फिक्स है। जिसके कारण शासन को हर दिन लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है।
सूत्रों के मुताबिक चंदर नाम का तस्कर इन दिनों पूरे फार्म में है जिसकी खनिज और तहसील के राजस्व कर्मचारियों से साथ गहरी सांठगांठ है। यह खुलेआम चोरी का रेत और गिट्टी डंप कर मनमाने रेट में बेच रहा है।
बहरहाल जिला कलेक्टर को चाहिए कि सुशासन के इस सरकार में उनके अधिकारियों की छत्रछाया में विजयपुर में चल रहे इस गोरख धंधे पर रोक लगाने प्रभावी कदम उठाएं ताकि राजस्व के नुकसान को रोका जा सके। वहीं खनिज निरीक्षक और तहसील के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई कर वित्त मंत्री के गृह जिले की गरीमा को ध्वस्त होने से बचाएं।

- Advertisement -
Latest News

CM विष्णुदेव साय से केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने की मुलाकात

रायपुर: सीएम विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले...

More Articles Like This