रायगढ़। विधायक ओपी चैधरी अपने वादे के अनुसार रायगढ़ शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने हेतु संकल्पित है जीत के एक साल के अंदर एक के बाद एक बड़े विकास कार्यों को लगातार मंजूरी दी जा रही है। विकास हेतु ओपी चैधरी को दिया गया एक एक वोट सार्थक साबित हो रहा है।
रायगढ़ वासियों के सपने के अनुरूप ओपी रायगढ़ के चैहमुखी विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। संस्कृति शिक्षा खेल आवागमन के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर विकास से युवा महिला पुरुष सभी वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे है। एक पखवाड़े पहले पहाड़ मंदिर का कायाकल्प उसके बाद 20 करोड़ की लागत से सुग्घर रई गढ़ की कल्पना को साकार करने के लिए 18 विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए थे अब पुनः 27 कार्यों हेतु कुल 18 करोड़ 82 लाख रुपए रायगढ़ के विधायक और वित्त मंत्री ओपी चैधरी की पहल पर शहर का कायाकल्प करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है। इन विकास कार्यों में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, रोड चैड़ीकरण पेवर ब्लॉक, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा।
घड़ी चैक से केवड़ाबाड़ी होते हुए ढिमरापुर चैक तक बीटी रोड निर्माण कार्य के लिए 9 करोड़ 49 लाख रुपए का प्रस्ताव है। इसके अतिरिक्त, वार्ड क्रमांक 17 के लवली चैक से दुर्गा टेलर तक और हण्डी चैक से गौशाला तक बीटी रोड निर्माण कार्य भी किया जाएगा, जिनकी लागत क्रमशः 26.38 लाख रुपए और 33.56 लाख रुपए है। वार्ड क्रमांक 15 में मेन रोड से सांसद निवास तक बीटी रोड निर्माण कार्य के लिए 49.75 लाख रुपए की राशि निर्धारित की गई है।
शहर के विभिन्न स्थानों पर सड़क चैड़ीकरण और नाली निर्माण कार्यों की भी योजना है। इसके तहत वार्ड क्रमांक 48 में बोईरदादर चैक से शालिनी स्कूल तक रोड चैड़ीकरण और वार्ड क्रमांक 29-30 में मिनी माता चैक के पास बीटी रोड निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों की लागत क्रमशः 49.41 लाख रुपए और 21.31 लाख रुपए है।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेवर ब्लॉक और अन्य निर्माण कार्यों के लिए भी प्रस्ताव तैयार हैं। इनमें वार्ड क्रमांक 26ध्27 में श्री मार्ट से हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग तक पेवर ब्लॉक कार्य और वार्ड क्रमांक 47ध्48 में बोईरदादर से विजयपुर चैक तक पेवर ब्लॉक के कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के लिए 23.83 लाख रुपए और 36.84 लाख रुपए की राशि प्रस्तावित है।
नगर निगम ने वार्ड क्रमांक 24-25 में महेश मूर्तिकार के घर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य और वार्ड क्रमांक 24 मोदी नगर में उद्यान निर्माण कार्य शामिल है। इन कार्यों के लिए 28.56 लाख रुपए और 20 लाख रुपए की राशि निर्धारित की गई है। इसके अलावा सत्तीगुढ़ी चैक से ढीमरापुर नाला तक नाली निर्माण कार्य और सोनुमुडा तालाब में छठ घाट पर पचरी निर्माण कार्य की भी योजना है।
निरंतर विकास कार्यों की स्वीकृति से पूरे हो रहे रायगढ़ वासियों के सपने
शिक्षा खेल संस्कृति सहित युवा किसान महिलाएं बच्चे सभी वर्ग के लोगों को विकास कार्यों का लाभ मिल रहा। शिक्षा के क्षेत्र में नालंदा हार्टिकल्चर कॉलेज प्रयास कॉलेज,चिकित्सा के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज हेतु करोड़ों रुपयों की स्वीकृति संस्कृति कार्यों हेतु संगीत महाविद्यालय किसानों हेतु केलो बांध की नहरें पर्यावरण संतुलन हेतु ऑक्सी जोन पहाड़ मंदिर को विकासशीत करने की दिशा में ओपी चैधरी द्वारा उठाए जा रहे कदमों की चहुं ओर प्रशंसा हो रही है। छग गठन के ढाई दशक बाद ओपी की जीत से रायगढ़ की जनता के लिए विकास का सावन शुरू हुआ है।
वित्त मंत्री ओपी की पहल शहर के कायाकल्प हेतु 20 करोड़ के बाद साढ़े 18 करोड़ की कार्ययोजना तैयार
Must Read