Monday, March 17, 2025

सीएम के कार्यक्रम में नगर के प्रथम नागरिक की उपेक्षा जिलाधीश की कार्यप्रणाली पर उठाये सवाल

Must Read

सारंगढ़। नगर के प्रथम नागरिक नपाध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे ने बताया कि – जिला कलेक्टर धर्मेश साहू बार बार जनप्रतिनिधि का अपमान कर रहे हैं। आप सभी को ज्ञात है कि – 19 जनवरी को छग शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का सारंगढ़ नगर खेलभाटा मैदान में आगमन हुआ है। बड़ी विडंबना की बात है कि  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ शासन के सारंगढ़ नगर प्रथम आगमन पर सारंगढ़ प्रशासन सारंगढ़ कलेक्टर द्वारा ई आमंत्रण पत्र लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुझ सोनी अजय बंजारे जनप्रतिनिधि (अनुसूचित जाति वर्ग महिला ) नगर की प्रथम नागरिक (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सारंगढ़) का नाम उक्त आमंत्रण पत्र में अंकित तक नहीं है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी 27 अगस्त 2024 के आसपास सारंगढ़ शहर में अधिकारिक समारोह जिला पंचायत संसाधन केंद्र नवीन भवन सारंगढ़ का लोकार्पण कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र मे भी मेरा नाम तक नहीं था। शहर, नगर के प्रथम नागरिक को बार बार शासन प्रशासन सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कलेक्टर द्वारा मुझे बार बार नजरअंदाज कर, सौतेला व्यवहार करना निंदा का विषय है। मैं जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर की कड़ी निंदा करती हूं। सारंगढ़ कलेक्टर राजनीति करने मंे मस्त है। यह बात नपाध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे ने कहीं है।

Latest News

रायपुर : चुनाव प्रक्रिया को विधिक ढांचे के भीतर और सुदृढ़ करने हेतु निर्वाचन आयोग ने पार्टी अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को किया आमंत्रित

भारतीय निर्वाचन आयोग ने सभी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों से 30 अप्रैल 2025 तक उन किसी भी...

More Articles Like This