Friday, February 14, 2025

1996 में भाजपा की सदस्यता लेने वाले जीवर्धन चौहान को 29 साल बाद पार्टी ने बनाया महापौर प्रत्याशी

Must Read

रायगढ़ :- 1996 से भाजपा की सदस्यता लेने वाले जीवर्धन चौहान को 29 साल बाद भाजपा ने महापौर पद हेतु अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। संघ की शाखाओं में बतौर स्वय सेवक के रूप में जुड़े रहने वाले जीवर्धन ने समाज के लिए जीने मरने का जज्बा संघ की पाठशाला से ही सीखा। स्वर्गीय पिता किशोरी लाल चौहान के पुत्र जीवर्धन चौहान का जन्म 6 जनवरी 1979 में हुआ। रेलवे कॉलोनी सोनकर पारा वार्ड क्रमांक 38 में रहने वाले जीवर्धन माल धक्का के निकट चर्च के पास ठेले में चाय पान बेचकर किसी तरह अपना जीवन यापन करते रहे। 1996 के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के संपर्क में आए और उन्होंने विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के महापौर प्रत्याशी बनने तक पहुंचने के लिए जीवर्धन ने अपने जीवन के तीन दशक तक भाजपा के लिए समर्पित रह कर काम किया और
इस दौरान चाय बेचने का काम नहीं छोड़ा। क्षेत्र के लोग आज भी उन्हें जीवर्धन चाय वाला के रूप में जानते है। वर्ष 1998 के दौरान जीवर्धन वर्ष वार्ड अध्यक्ष बने। वर्ष 2004 के दौरान भाजयुमो नगर कार्यकारिणी में शामिल हुए । उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने वर्ष 2005 में भाजपा नगर मंत्री पद का दायित्व दिया गया । वर्ष 2006 के दौरान जीवर्धन की भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया। वर्ष 2008 के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा का नगर महामंत्री बनाया गया। वर्ष 2010 के दौरान जीवर्धन को नगर पालिका एल्डरमेंन बनाया गया। वर्ष 2011 के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष के रूप में जीवर्धन की ताजपोशी हुई। जुट मिल क्षेत्र में भाजपा की जड़ों को मजबूत करने वाले जीवर्धन 2019 से 2024 के दौरान लोकसभा व विधानसभा एवं नगरी निकाय चुनाव में शक्ति केंद्र संयोजक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। इस बीच जीवर्धन की सामाजिक जड़ें भी गहरी होती गई। राजनीति में सक्रियता को देखते हुए चौहान समाज ने जीवर्धन को 2013 के दौरान चौहान समाज का जिला प्रवक्ता बनाया। 18 सितंबर 2013 के दौरान पुसौर में रायगढ़ जिला गाढ़ा चौहान समाज के महासम्मेलन में जीवर्धन की भूमिका अहम रही। समाज में गहरी पकड़ रखने वाले जीवर्धन युवा तुर्क है वे महिला वरिष्ठ बुजुर्ग सभी के मध्य लोकप्रिय है।सामाजिक पदाधिकारी के साथ विनम्र व्यवहार की वजह से जीवर्धन की जाति समाज में अच्छी पकड़ है। वर्तमान में जीवर्धन प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा जिला भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य जशपुर मोर्चा प्रभारी के साथ 2023 से 2024 तक विधानसभा व लोकसभा में शक्ति केंद्र प्रभारी रहे।

Latest News

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का महाकुंभ आने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने जताया आभार

रायपुर, 13 फरवरी 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व...

More Articles Like This