रायगढ़। 27 मई को आयोजित होने वाली साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित रहेगा। साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम आगामी 3 जून दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे से कलेेक्टर चेंबर के बाहर प्रतीक्षा कक्ष में होगी।
–समाचार
निर्यात जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यशाला 28 को
रायगढ़। एक दिवसीय निर्यात जागरूकता व मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन 28 मई को प्रातरू 10 बजे से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, लोचन नगर, पहाड़ मंदिर रोड, रायगढ़ में किया जाएगा। मुख्य महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, रायगढ़ ने जिले के निर्यातक उद्योगों, हस्तशिल्प, वस्त्रोद्योगों, कृषि उत्पादों, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के संभावित उद्यमियों से कार्यशाला में भाग लेने की अपील की गई है।
Must Read
- Advertisement -






