Friday, September 19, 2025

मणिपुर दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, चूड़ाचांदपुर से करेंगे शुरुआत, राहत परियोजनाओं की रखेंगे नींव

Must Read

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मणिपुर के दौरे पर जाएंगे। राज्य में लंबे समय से जारी अशांति के बीच प्रधानमंत्री का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

09 September Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …

मुख्य सचिव गोयल ने बताया कि पीएम मोदी अपने दौरे की शुरुआत चूड़ाचांदपुर से करेंगे। यहां वे हालिया अशांति से प्रभावित और विस्थापित लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वे राज्य में राहत और विकास से जुड़ी कई प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री इंफाल के कांगला जाएंगे, जहां वे स्थानीय प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी का यह दौरा मणिपुर में शांति बहाली और विकास कार्यों की रफ्तार को तेज करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

- Advertisement -
Latest News

केरल में ‘दिमाग खाने वाले अमीबा’ का कहर, अब तक 61 मामले और 19 मौतें दर्ज

नई दिल्ली। केरल से एक गंभीर स्वास्थ्य संकट की खबर सामने आई है। राज्य में प्राथमिक अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस (PAM)...

More Articles Like This