Friday, September 19, 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चैहान की चाय की दुकान, खुद बनाई चाय चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है – विष्णु देव साय

Must Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जीवर्धन चैहान की चाय दुकान पहुंचकर न केवल स्वयं चाय बनाई, वरन सबके साथ चाय का आनंद लिया। जीवर्धन रायगढ़ नगर निगम से भाजपा के महापौर प्रत्याशी हैं। सीएम साय ने कहा – चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय निकाय चुनाव प्रचार अभियान के तहत आज रायगढ़ पहुंचे, जहाँ उन्होंने पांच किलोमीटर से ज्यादा रोड शो किया। जहाँ विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसके बाद श्री साय कैबिनेट के साथी, वित्त मंत्री ओपी चैधरी एवं कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ मिनीमाता चैक स्थित जीवर्धन चैहान की चाय दुकान पर पहुंचे। लोगों के आश्चर्य का उस समय ठिकाना न रहा, जब सीएम साय जीवर्धन की दुकान पर स्वयं चाय बनाने लगे। उन्होंने लोगों को चाय का वितरण भी किया और बोले – एक साधारण से कार्यकर्ता की मेहनत का उचित सम्मान, यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। जिस प्रकार चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी आज देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, ठीक उसी तरह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता, चाय बेचकर अपना जीविकोपार्जन करने वाले, महापौर प्रत्याशी जीवर्धन भाई भी जनता के आशीर्वाद से रायगढ़ के महापौर बनेंगे, यहाँ का सर्वांगीण विकास करेंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें चार बार सांसद के रूप में चुना और इस दौरान वे जीवर्धन चैहान के संपर्क में आए। बीस वर्ष में मैंने जीवर्धन चैहान को ईमानदारी से अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करते देखा है, उनके साथ युवाओं की एक बड़ी टीम है। वे भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनकी जीत रायगढ़ नगर निगम में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This