Friday, September 19, 2025

कमल खिलते ही अंधेरा छटेगा विकास का उजियारा फैलेगा- जीवर्धन वार्ड नंबर 12,13 और पॉश कॉलोनियों में जीवर्धन ने किया प्रचार

Must Read

रायगढ़। कमल खिलते ही अंधेरा छटेगा विकास का उजियारा फैलेगा उक्त बाते महापौर भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन ने जन संपर्क के दौरान कही। जीवर्धन ने कहा उन्होंने 29 सालो तक भाजपा की सेवा करते हुए ईमानदारी का जीवन जीते हुए चाय बेचा। निगम में मौजूद  भ्रष्ट व्यवस्था को खत्म करने का सही समय आ गया है कांग्रेस की उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कांग्रेस समस्याओं का समाधान नहीं करती । कांग्रेस सत्ता मिलते ही लूट खसोट में लग जाती है।
ओपी चैधरी द्वारा एक साल में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी भी दी। पांच सालो का हिसाब देने से कांग्रेस कतरा रही है जबकि भाजपा हर वार्ड में कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा दे रही है। विकास की राजनीति पर चर्चा की बजाय कांग्रेस अर्नगल आरोपों की नकारात्मक राजनीति करती है यही वजह है कि पांच सालो तक विकास नहीं हों पाया। वार्ड नंबर 12 के पार्षद प्रत्याशीनरेंद्र ठेठवार वार्ड नंबर 13 के पार्षद  प्रत्याशी सूरज शर्मा के साथ भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चैहान ने आज केवड़ा बड़ी दुर्गा मंदिर से बस स्टैंड, शिवा नगर,सेठिया घर, केवटा पारा, नाई पारा,  बनिया पारा,  पटवा गली, लाल टंकी, मुरारी होटल, गांजा चैक, सोनार पारा, मिश्रा गली, अभय गुप्ता घर,  रामगुड़ी पारा, राम मंदिर, होते हुए चांदनी चैक तक घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This