Tuesday, July 1, 2025

प्रदेश की जनता ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया – ओपी चैधरी

Must Read

रायगढ़। प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक रायगढ़ एवं वित्त मंत्री ओपी चैधरी ने कहा प्रदेश की जनता ने विष्णु देव साय के सुशासन एवं विकास की राजनीति को अपना आशीर्वाद दिया है। उन्होंने यह विश्वास दिलाते हुए कहा प्रचंड जीत से हमे विकास के लिए ऊर्जा मिली है। यह जनादेश सकारात्मक राजनीति का संदेश है। आम जनता से मिले प्यार और आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ओपी चैधरी ने कहा विधान सभा चुनाव के बाद शहर में जो विकास की पटरियों बिछी उसमें  तीसरे इंजन की शहर  सरकार पूरी ताकत से दौड़ेगी। प्रचण्ड जनादेश ने विपक्ष को यह संदेश दिया है कि आरोप प्रत्यारोप की राजनीति से परे विकास को ही राजनीति का आधार बनाए। जनता के इस कर्ज को हम विकास कार्यों के जरिए चुकाएंगे।
सभी 10 नगर निगम में भाजपा महापौर प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत पर ओपी ने दी बधाई
सभी दस नगर निगम सहित नगर पालिका, नगर पंचायतों में भी भाजपा को मिली अपार सफलता को  देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के विश्वास का प्रतीक बताते हुए विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चैधरी ने कहा इस जनादेश के बाद भाजपा  विकास व जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी।

- Advertisement -
Latest News

CM विष्णुदेव साय से केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने की मुलाकात

रायपुर: सीएम विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले...

More Articles Like This