Monday, June 2, 2025

वन विभाग का नया कारनामा जिस वनभूमि पर महाजंको को जंगल कटाई की दी अनुमति उसी पर जल सरंक्षण के नाम पर काम कराने का क्या औचित्य

Must Read

रायगढ़। भ्रष्टाचार  को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले वन विभाग रायगढ़ का नया कारनामा सामने आया है स विभाग द्वारा जो वन भूमि कों महाराष्ट्र पावर जनरेशन कंपनी कों कोयला खनन हेतु जंगल कटाई की अनुमति दी हैं उसी जंगल में जल संरक्षण के नाम पर कंटूर बंड और मेडबंदी का काम कर लाखों का घोटाला किया गया हैस जब वन विभाग द्वारा महाराष्ट्र महाजैको पावर जनरेशन कंपनी को जंगल कटाई कर कोयला खनन करने की अनुमति दे दी तों फिर जल संरक्षण के नाम पर उसी वन समुदाय अधिकार के पट्टे की भूमि में लाखों रूपए का काम करने की क्या जरूरत है जों गांव वालों की समझ से परे है स ग्रामीणों द्वारा काम के नाम पर लाखों का घोटाला का अंदेशा जताया जा रहा है मूड़ा गांव के पीतर सिंह सिदार ने बताया गांव जों मुडागांव ढोलनारा गांव के ग्रामीण कंटूर बंड एवं मिट्टी का सीपीटी का काम जनवरी 2025 में किये है उनका मजदूरी भुगतान आज पर्यंत नहीं किया गया है स वहीं जिस वन भूमि को खनन के लिए से दिया गया है उसी पर जल सरंक्षण के नाम पर काम करवाए जाने की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग ग्रामीणों ने की है।

Latest News

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम नुक्कड़-नाटक के माध्यम से तम्बाकू के सेवन से होने वाले नुकसान व इससे बचाव के...

रायगढ़। राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर सीएमएचओ डॉ.अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में आज प्रातः 10 बजे...

More Articles Like This