Thursday, July 10, 2025

कौन हैं भारतीय नर्स निमिषा प्रिया जिसे 16 जुलाई को यमन में दी जाएगी फांसी, आखिर क्या है जुर्म?

Must Read

केरल की रहने वाली नर्स निमिषा प्रिया को यमन में मौत की सजा सुनाई गई थी। यमन के राष्ट्रपति रशद अल-अलीमी ने निमिषा को दी गई मौत की सजा पर अपनी मुहर लगा दी थी। अब खबर है कि निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी। दरअसल निमिषा पर एक यमनी नागरिक की हत्या का आरोप है।

कब रखा जाएगा सावन के पहले सोमवार का व्रत? जानें पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

क्या है पूरा मामला?

नर्स निमिषा प्रिया ने यमन में अपना क्लीनिक खोला था। जानकारी के मुताबिक, उसकी दोस्ती यमन में एक शख्स से हुई, जिसका नाम था आब्दो महदी। महदी ने उसकी क्लीनिक को खोलने में मदद करने का वादा किया था। यह भी दावा किया जाता है कि महदी ने अपना वादा नहीं निभाया, बावजूद इसके निमिषा ने यमन में अपना क्लीनिक खोल लिया। जानकारी के मुताबिक, इसके बाद महदी निमिषा को परेशान करने लगा और उसे अपनी दूसरी पत्नी बताने लगा। वह बार-बार निमिषा से पैसे मांगता। इस बात को लेकर निमिषा ने पुलिस में शिकायत भी की, जिसके बाद कुछ दिनों तक महदी को जेल में रहना पड़ा। हालांकि जब महदी जेल से वापस आया तो उसने निमिषा का पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिया।

संसद की पब्लिक एकाउंट्स कमिटी में अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे का उठे सवाल

निमिषा ने लगाया था बेहोशी का इंजेक्शन

पासपोर्ट को महदी से वापस पाने के लिए निमिषा ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगाया। लेकिन बेहोशी के इंजेक्शन का डोज ओवरडोज में बदल गया, और महदी की मौत हो गई। इसके बाद निमिषा ने अपनी कलीग हनान के साथ मिलकर महदी के शरीर के टुकड़े कर डाले और उसकी शरीर को पानी के टैंक में फेंक दिया। बता दें कि हनान यमनी नागरिक है। इस मामले में साल 2018 में निमिषा को मौत की सजा सुनाई गई थी, जबकि हनान को आजीवन कैद हुई थी। निमिषा का एक 8 साल का बेटा भी है। निमिषा साल 2018 से ही यमन के सना में काम कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

बेटिंग ऐप पर ED के घेरे में क्यों आ गए 29 फिल्मी सितारे, जानिए क्या है पूरा मामला

अभिनेता राणा दग्गुबाती, विजय देवरकोंडा और कई अन्य बड़े सितारों की मुश्किलें अब बढ़ सकती है. इन पर आरोप...

More Articles Like This